Summit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Summit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 फ़रवरी 2009

जसमूल डेयरी की दशम् वार्षिक आमसभा संपन्न

 रानीवाड़ा।
जसमूल डेयरी की दशम् वार्षिक आमसभा बुधवार को संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्रसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जालोर-सिरोही जिलों की सभी निर्वाचित दुग्ध समितियों के अध्यक्षों ने भाग लिया। देवड़ा ने इस अवसर पर दीप जलाकर आमसभा का शुभारंभ किया। गत वर्ष की बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट, लेखों व भौतिक प्रगति रिपोर्ट का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। 
देवड़ा ने कहा कि साढ़े तीन वर्ष के संचालक मंडल के कार्यकाल में दुग्ध खरीद दर १९० से २८० तक पहूंचाकर दुग्ध उत्पादकों का आर्थिक स्तर सुधारने में संघ ने अहम भूमिका निभाई है। इसी कारण से दुग्ध संकलन में अप्रत्याशित वृद्धि हो पाई है। भारी प्रतिस्पर्दा के बावजूद संघ लाभ की स्थिति में रहा है। दुग्ध संकलन में संघ की ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त सभासदगण का आभार जताया गया। प्रबंध संचालक ने भी संक्षिप्त अभिवादन में सभी टीम सदस्यों के रचनात्मक सहयोग के साधुवाद दिया। आम सभा में संघ के मुकेश निर्वाण, हेमाराम परिहार, बाबुलाल विश्रोई व केशरसिंह ने विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।
नए एमडी ने ·ार्यभार संभाला:- वर्तमान एमडी सोहन बरड़वा ·े सी·र डेयरी में तबादला होने पर बुधवार शाम ·ो नए एमडी ए.सी.माथुर ने उन·ा ·ार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने सभी स्टॉफ ·ी बैठ· बुला·र परिचय ले·र नए दिशानिर्देश दिए।

शनिवार, 29 मार्च 2008

ड़ेयरी की आमसभा में देवड़ा ने कि अनेकों घोषणाएं


जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड़ की ऒर से संचालित स्थानीय डेयरी में शनिवार २९ मार्च को चेयरमैन राघवेन्द्रसिंह देवड़ा की अध्यक्षता और प्रबंध संचालक सोहन बरड़वा की देखरेख में वार्षिक आमसभा हुई।
इस मौके पर देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने इस बजट में राज्य की डेयरियों के लिए करोडों रुपए का बजट स्वीकृत कर राज्य में श्वेत क्रान्ति लाने का प्रयास किया है। उन्होंने दूध का खरीद मूल्य २८० रुपए प्रति किग्रा फैट कर राज्य के दूध उत्पादकों का आर्थिक स्तर उंचा उठाने में मदद की है।
देवड़ा ने कहा कि जिन समितियों पर रानीवाड़ा ड़ेयरी का बैनर होने के उपरांत काम अन्य निजी डेयरियों का करती है, उनकी सदस्यता अतिशीघ्र रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के निवेदन पर डेयरी के सामने रोड़वेज बसों का प्रार्थनिय बस स्टेण्ड़ शुरु किया जाएगा। इसी तरह डेयरी हर साल ५० लाख से ज्यादा राशि कर के रुप में भीनमाल कृषि मंडी को जमा कराती है। उसके ऎवज में मंडी ने डेयरी विकास के लिए कुछ विशेष नही किया है। इस वर्ष मंडी को ३० लाख की लागत का किसान गेस्ट हाउस बनाने का प्लान भेजा है, जो शीघ्र स्वीकृत हो जाएगा। देवड़ा ने बताया कि दुग्धउत्पादकों की समस्याऒ के त्वरित समाधान के लिए डेयरी शीघ्र २४ घंटे सेवा देने वाली हैल्पलाईन शुरु करने जा रही है। उन्होंने कहा कि १ अप्रेल से २८० रुपए की दर होने पर दुग्ध की आवक दोगुनी होने की संभावना है, अतः मार्केटिंग डिवीजन को दुग्ध के विपणन के कमर कस के तैयार रहना होगा। किसी भी कर्मचारी की गलती से डेयरी को होने की स्थिति में कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
प्रबंध संचालक सोहन बरड़वा ने कहा कि रानीवाड़ा डेयरी इस वर्ष उत्तरोतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, कम समय में लाखों रुपयों की आय होना कुशल टीम वर्क का काम है। डेयरी प्रशासन ने अभी तक दुग्धउत्पादकों को बीमा क्लेम राशि के रुप में १२ लाख रुपए का भुगतान कर दिया है। डेयरी के युवा चेयरमैन कुवंर राघवेंद्रसिंह की पहल पर डेयरी ने अहमदाबाद में दुध के वितरण करने का हिम्मत भरा निर्णय लिया है, जहां पूर्व में भीलवाड़ा व उदयपुर डेयरी असफल हो चुकी है। परंतु हम वहा प्रथम दिन ५००० लीटर दुध का वितरण कर गुजरात की अमूल डेयरी को सोचने के मजबूर कर दिया कि हौसलें बुलन्द हो तो इंसान बिना परों के उड़ सकता है। बरड़वा ने कहा कि अहमदाबाद में ५ लीटर के पैक की डिमांड ज्यादा होने के डेयरी प्रशासन ने ५ लीटर के पेकिंग की मशीन जिसका मूल्य १२ लाख होता है, उसका आर्डर दे दिया है। इस मशीन के आने बाद अहमदाबाद में दुग्ध की बिक्री तीन गुनी होने की संभावना है।
डेयरी की ९ वीं आमसभा में संचालक महैंद्रसिंघ राड़बर, केसाराम विश्नोई, तगसिंघ सरवाणा, सावंताराम विश्नोई सांकड, सोमाराम चौधरी वगतापुरा, हंसाराम दहीपुर सहित कई समितियों के अध्यक्षों ने भाग लिया। जोइला समिति के अध्यक्ष भवंरसिंघ सोलंकी ने आमसभा में कई सकारात्मक विचार प्रस्तुत किए।आमसभा का संचालन दिलीप कुमार के द्वारा किया गया। बाद में सभी का सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। भोज के दौरान सभी सदस्यों ने व्यक्तिगत रुप से चेयरमैन व प्रबंध संचालक से अनेकों विषयों पर चर्चा वगैराह भी की।